पिरिओडिक टेस्ट - 3


Available Answers

  1. 1.

    निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए—

    'आज मुंशी निरंजन लाल अखबार की खबर पढ़कर खुशी से झूम उठे। बाबू नारायण सिंह को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आदर्श शिक्षक का 'राष्ट्रपति पुरस्कार' मिला था। इस पुरस्कार के आवेदन पत्र को अग्रसारित करते हुए मुंशी निरंजनलाल ने अपनी जोरदार टिप्पणी अंकित की थी। मुंशी निरंजनलाल इतनी बड़ी खुशी की सूचना बाबू नारायण सिंह को स्वयं जाकर देना चाहते थे। वे बिना किसी कार्यक्रम के ही बाबू नारायण सिंह के विद्यालय पहुंच गए। अभिवादन की औपचारिकता गले मिलकर पूरी हुई। सभी अध्यापक अचानक डिप्टी साहब के इस व्यवहार से आश्चर्यचकित थे किंतु जब 'राष्ट्रपति पुरस्कार' के लिए चयन की सूचना मिली तो सभी फूल न समाए। बाबू नारायण सिंह के लिए आज का दिन सबसे बड़ी खुशी लेकर आया था। मुँह से बोल नहीं फूटे किंतु आँखों के कोर हर्षातिरेक के आँसुओं से भर गए थे।'

    क. बाबू नारायण सिंह को कौन सा पुरस्कार मिला था?
    ख. मुंशी निरंजनलाल सूचना पाकर क्या चाहते थे?
    ग. अभिवादन की औपचारिकता को कैसे पूरा किया गया?
    घ. 'हर्षातिरेक' का अर्थ लिखिए।
    ङ. गद्यांश में से एक मुहावरा छाँटकर उसका अर्थ लिखिए।

  2. 2.

    निर्देशानुसार कीजिए—

    क. निम्नलिखित वाक्यों में बताइए कि रेखांकित शब्द सर्वनाम है या विशेषण—

    1. यह बालक ईमानदार है। 
    2. राजकिशोर  जी प्रताप के साथ उसके घर गए।

    ख. 'कछु' का अर्थ है—

    1. कछुआ
    2. कुछ
    3. कहीं

    ग. निम्नलिखित शब्दों का संधि विच्छेद कीजिए—

    1. विद्यालय
    2. तल्लीन

    घ. 'रसायन' में 'इक' प्रत्यय जोड़ने से बना है—

    1. रसायनिक
    2. रसायनीक
    3. रासायनिक

    ङ. निम्नलिखित अनेकार्थी शब्दों के दो-दो अर्थ लिखिए—

    1. पूर्व
    2. पत्र
  3. 3.
    बुद्धन सिंह की वीरता से संबंधित घटना का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।
  4. 4.
    कवि ने परमार्थ के कार्य के लिए क्या करने को कहा है?
  5. 5.
    अपनी निरीक्षण टिप्पणी में डिप्टी साहब ने किस बात का विशेष रूप से उल्लेख किया?
  6. 6.
    लेखक की नींद किस प्रकार खुल गई?
2 more answer(s) available.

Please login to post your comments.